मोदी ने कहा कि आज झारखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगाने से विकास की गति तेज भी होती है और स्थायी होती है। यहां की जनता सहज रूप से कह रही है झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के सबसे महत्वपूर्ण दूसरे दौर के मतदान से आज खूंटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया। मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की धरती को नमन करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति और कमल के फूल के प्रति एक विश्वास की भावना है। ये भाव है कि झारखंड का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा की कर सकती है। मोदी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से 3 बाते स्पष्ट हुई हैं वह यह है कि लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है। दूसरी बात यह है कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, उससे यहाँ डर का माहौल कम हुआ है और विकास का माहौल बना है। पहले चरण के मतदान के बाद तीसरी बात ये भी स्पष्ट हुआ है कि, झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना है।